Aadhaar Card से लिंक्ड मोबाइल नंबर को करना चाहते हैं अपडेट? तो जान लीजिये तरीका step by step

सबसे पहले आपको UIDAI के पोर्टल Ask.uidai.gov.in पर जाना होगा।

अब आपको अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर दर्ज करना होगा, कैप्चा कोड टाइप कर के 'Send OTP' विकल्प पर क्लिक करना होगा

इसके बाद आप अपने फोन नंबर पर प्राप्त हए OTP को दर्ज कर के submit OTP & proceed पर क्लिक कर दीजिये।

इसके बाद एक मेनू खुलकर आएगा जिसमे आपको 'ऑनलाइन आधार सर्विसेस' में जाना होगा।

अब आपको अपने आधार में फोन नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर चुनना होगा और सारी जरूरी जानकारी दर्ज करना होगा।

अब आपको 'आप क्या अपडेट करना चाहते हैं' विकल्प चुन कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

अब आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, ओटीपी को वेरिफाई करें और 'सेव एंड प्रोसीड' विकल्प पर क्लिक कर दें।