Top 2022 Small Business Under 10000 Rupees

low investment business plan

Small Business ideas in India

आज के ज़माने में हर कोई अपना एक बिज़नेस प्लान (Business Ideas) करने की सोच रहा हैं। अपनी रोज़ मर्रा की जिंदगी में जरूरतों को पूरा करने के लिए इंसान कुछ न कुछ अलग करने की कोसिस में लगा हुआ हैं। कोई अपना गुजारा नौकरी से चला रहा है तो कोई बिज़नेस कर के, लेकिन जो लोग नौकरी कर रहे और इसके साथ साइड बिज़नेस (side business) करना चाहते है। उन सभी के लिए इस ब्लॉग में आप को एक अच्छा खासा आइडिया मिलने वाला हैं। नौकरी के साथ साथ तथा कम लागत में जैसा कि आप ऊपर टाइटल में पढ़ चुके होंगे।तो चलिए चलते है अपने मुख्य मुद्दे पर और आप को बताते हैं कुछ छोटे बिज़नेस आइडिया के बारे में जो की काफी कम लागत में आप अपने घर से सुरु कर सकते हैं। ये सारे बिज़नेस आप को कम से कम लागत में बताया जा रहा है जो की लगभग 10,000 रूपए तक हो सकते हैं।

List of some Small Business Ideas

1. Ice Cream Parlor ( आइसक्रीम का दुकान )

आइसक्रीम बनाने वला आईडिया बहुत ही अच्छा है, आइसक्रीम की डिमांड हमेसा से चलती आ रही है। आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता हैं। अब तो लोग सभी मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम की डिमांड सबसे ज्यादा गर्मी के दिनों में होता हैं, लेकिन आज कल के लोग इसे हमेसा खाना पसंद करते हैं। शादी, फंक्शन, त्योहारों आदि सीजन में लोग आइसक्रीम की ढेरो मांग करते हैं। और इसके लिए स्पेशल आर्डर भी बुक किया जाता है। अब तो लोग अपने बर्थडे पार्टी में भी इसे शामिल करने लगे हैं। पार्टी चाहे बड़ी हो या छोटी लोग आइसक्रीम के लिए अलग से आर्डर देते ही हैं। क्यों की आइसक्रीम के बिना पार्टी अधूरा अधूरा सा लगता है। तो आप भी अगर बिज़नेस डालने की सोच रहे हैं तो आप इसमें अपना हाथ आजमा सकते हैं।

Ice Cream Parlor खोलने की शुरुआत कैसे करे ?

  • Ice Cream Parlor खोलने के लिए सबसे पहले आप के पास एक फ्रीजर होना चाहिए जिसमे आप आइस क्रीम को स्टोर कर के रख सकते हो।
  • दूसरे नंबर की बात करे तो आप के पास कम से कम ५०० से ६०० वर्ग फुट का एक अच्छे जगह जैसे की कही बिच मार्किट में जगह होना चाहिए।
  • अपने बिज़नेस को सुरु करने के लिए उसका लाइसेंस होना अनिवार्य है।
  • कम लागत में बिज़नेस सुरु करने के लिए आप को किसी एक आइस क्रीम कंपनी से फ्रेंचाइजी लेना होगा।

ऊपर की दी गयी सारी बातो को ध्यान में रखते हुए हम आगे की ओर बढ़ते है, और सुरु करते है अगला कदम। सबसे पहले बात आती है अपने दुकान को डेकोरेट करने की, तो इसकी शुरुआत करने के लिए हमें अपने दूकान कुछ जगह को खाली रखना है। जो की आगे चल कर कम से कम 8 से 10 कस्टमर को बैठने के लिए जरुरी है। भविस्य में आगे चल कर यदि आप का दुकान विकास करता है तो ये आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बाकि का बचा कुचा सामान आप अपने अनुसार समायोजित कर सकते हैं।

लाइसेंस के लिए कैसे अप्लाई करे ?

1. लाइसेंस के लिए आप को सबसे पहले FSSAI वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। FSSAI सरकार द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक वैधानिक निकाय है। इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

2. दूसरे नंबर पर आता हैं आप को अपने दुकान की GST रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हैं।

Ice Cream Parlor के लिए फ़्रेंचाइज़ कहा से ले ?

फ़्रेंचाइज़ लेने के लिए मार्किट में बहुत सारे कंपनी उपलब्ध हैं जैसे की यहाँ कुछ नाम दिए गए है। आप अपने अनुसार किसी एक से फ्रेंचाइजी ले सकते है।

  • Baskin Robbins Franchise
  • Amul Franchise
  • Kwality Wall’s Franchise
  • Gelato Vinto Franchise
  • Havmor Franchise
  • Natural Ice Cream’s Franchise
  • Cream Bell Ice Cream Franchise

ऊपर दिए गए कुछ फ्रैंचाइज़ी के नाम हैं जिनमे से जो आप को किफायती पड़े वो आप अपने अनुसार ले सकते हो। इन सभी कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट जिनके मदद से आप फ्रैंचाइज़ी के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Ice Cream Parlour Business Profit Margin कितना होगा ?

यदि हम Profit Margin की बात करे तो आप आसानी से इस बिज़नेस से 40 से 50 प्रतिसत तक का मुनाफा उठा सकते हैं। यदि आप का दूकान तेज़ी से तरक्की पा रहा हैं तो ये मुनाफा बढ़ के दुगना भी हो सकता हैं। हालांकि ये आप के लाभ आपके दुकान चलने के ऊपर निर्भर करता है। शुरुआत में हो सकता हैं आप को काम मुवाबजा मिले लेकिन एक बार यदि आप का बिज़नेस दौड़ गया तो आप के सरे मुनाफे वसूल हो जायेंगे। कई कई बार ऐसा होता हैं की लोग जगह का चुनाव सही तरीके से नहीं कर पाते और उनकी मेहनत बेकार जाती है। इसलिए आप को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए की जगह का चुनाव अच्छे से करे और अपने पार्लर को व्यवस्थीत करे।

2. Pickle Business Plan ( अचार का व्यवसाय )

Pickle business यानि की हिंदी भाषा में यदि हम बात करे तो अचार का व्यवसाय सुनने में काफी पुराना लगता हैं। लेकिन यह काफी किफ़ायदि साबित हो रहा है। इस प्रकार के बिज़नेस आप चाहे तो अपने घर बैठे आसानी से कर सकते है। घर की महिलाये इस काम में काफी मददगार साबित हो सकती है। यदि आप किसी के घर में अचार बनाने की प्रक्रिया का काम चलता आ रहा है। तो ये आप के लिए बहुत ही अच्छा सौदा हो सकता हैं। जो महिलाये गाँव या शहर से संबंधित है ये उनके लिए एक अच्छा व्यवसाय बन सकता हैं। इस व्यवसाय की शुरुआत आप पहले बिलकुल ही काम लगत में सुरु कर सकती है।अचार बनाना बहुत ही आसान होता हैं बस जरुरत होता है तो थोड़े से मेहनत की। आज लगभग सभी घरो में अचार की मांग बढ़ रहा है। हलाकि गाँव में लगभग सभी के घरो अचार बनता ही होगा लेकिन शहर में ये प्रक्रिया काफी काम देखने को मिलता हैं। तो गाँव के उन सभी महिलाओ के लिए ये एक रोजगार की तरह साबित हो सकता है। वह सभी महिला मंडल जिनके अचार की काफी तारीफे सुनने को मिलता है वह इस बिज़नेस को जरूर सुरु करे। कई प्रकार के अचार मार्केट में देखने को मिलता हैं जैसे की आम का अचार, निम्बू, मिर्ची, गाजर, मिक्स्ड अचार आदि बहुत सारे हैं।

अचार का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?

  • अचार का व्यवसाय सुरु करने के लिए सबसे पहले आप को एक कमरे की जरुरत पड़ेगी जिसमे आप अपने मतलब के सामान को इकट्ठा कर के रख सकते हो। कमरे की माप लगभग 800 से 900 वर्ग फुट होना चाहिए। या आप चाहे तो अपने घर में भी इसे एडजस्ट कर सकते हो। आगे चल के जब आप का बिज़नेस तरक्की कर जाये तो इसे बढ़ा सकते हो।
  • अचार बनाने के लिए आप को कुछ सामग्री की जरुरत पड़ती है जैसे की ताज़े फल सब्जिया तेल नमक मसाले आदि तथा इनको पैक करने के लिए पाली बैग और स्टोर कर के रखने के लिए कंटेनर
  • दूसरी जरुरी बात है लाइसेंस को लेकर इसके लिए आपको FSSAI से लाइसेंसे के लिए आवेदन करना पड़ेगा।

अचार को कहा और कैसे बेचे ?

अचार बन जाने के बाद जो सबसे चुनौती पूर्ण बात आती है वो हैं इसके बेचे जाने की। तो बात करते है की इसे कैसे बेचा जाय :-

इसके अलावा आप अपने अचार को ऑनलाइन भी सेल कर सकते है। बस इसमें थोड़ी अच्छी और आकर्षित पैकिंग होनी चाहिए।

या फिर आप चाहे तो किसी किराना स्टोर से सम्पर्क कर के अपने अचार के कुछ पैकेट बेचने के लिए दे सकते हैं। बाद में यदि आप के अचार का डिमांड मार्केट में बढ़ता है तो आप उसे अच्छे से पैकिजिंग कर के अपना एक लेबल नाम मेंशन कर के बेच सकती है।

आस पास के कुछ लोगो के साथ मिल के अपने अचार की कुछ विशेषता को बताना पड़ेगा और उनसे अच्छे लगने पर खरीदने के लिए मनना पड़ेगा।

अचार बेचने के लिए सबसे पहले आप को अपने आस पास के इलाके में अपने अचार के सैंपल का प्रचार प्रसार करना पड़ेगा।

Profit Margin in Pickle Business Plan ( अचार व्यवसाय में लाभ मार्जिन कितना होगा )

देखिये यदि हम लाभ के बारे में बात करे तो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ जो होती हैं वो हैं वो आप का लागत यदि आप को लागत से ज्यादा माल नहीं मिल रहा है तो यह आप के लिए मुनाफे का सौदा नहीं हैं।

अचार से काफी मुनाफा कमाया जा सकता है इसमें लागत से लगभग 40 से 50 प्रतिसत तक का लाभ लिया जा सकता हैं। अगर आप के अचार का मांग बढ़ता है तो आप इसके दाम में भी बढोत्तरी कर सकती है। जैसे जैसे आप का बिज़नेस आगे बढ़ता रहेगा वैसे वैसे आप को इसका लाभ मिलता रहेगा। आने वालो दिनों में अचार की मांग बढ़ने की वजह से इसमें काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। और यह बढ़ कर दुगना भी हो सकता है।

3. Chalk Making Business Plan ( चॉक बनाने का व्यवसाय )

चॉक बनाना बहुत ही आसान होता है इसमें कम मेहनत कम लागत और कम श्रमशक्ति की जरुरत पड़ती है। ज्यादा तर स्कूलों में चॉक की माँग है। चॉक बनाने वाली कंपनी भी काफी कम है और लोग इसमें कम ध्यान दे रहे है तो आप चाहे तो इसमें अपना हाथ आजमा सकते हो।चॉक का इस्तेमाल ज्यादातर लोग ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाने या कुछ समझाने के लिए करते है।चॉक का माँग कई वर्षो से चला आ रहा है। पुराने ज़माने से लेकर आज तक लोगो में पढ़ने के प्रति इच्छा जगी और स्कूल का भी विकास हुआ है। स्कूल और विद्यार्थी की संख्या बढ़ती गयी और उनको पढ़ाने के लिए चॉक की जरुरत।

चॉक बनाने की सामग्री

चॉक बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरुरत पड़ती है जो निचे दिए गए है :-

  • प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (Plaster of Peris)
  • पानी ( मिश्रण के लिए )
  • रंग ( अलग अलग रंग के चाक बनाने के लिए )
  • तेल ( चाक के साचे में चिपकने से बचने के लिए )
  • Gypsum
  • Chalk Making Machine

Chalk Making Machine क्या है ?

Chalk making machine एक विसेस प्रकार का मशीन होता हैं जिसमे grinder, mixing tank, chalk frame, dryer, screening (छन्ना) जुड़े होते हैं। जो क्रमसः चॉक बनाने की सामाग्री के डालने के अनुसार काम करती है।

नोट :- आप को यह बिज़नेस अपने घर पर सुरु करना है और वो भी कम लागत में तो आप ऊपर दिए गए मशीन के बिना भी केवल प्लास्टर ऑफ़ पेरिस और बाकि सामग्री के मदद से भी सुरु कर सकते हैं।

चॉक कैसे बनाई जाती है ( Chalk Kaise Banti Hai )

चॉक बनाने के लिए ऊपर दिए गए सारे सामग्री को ले लेना हैं और सबसे पहले प्लास्टर ऑफ़ पेरिस (POP) को पानी के साथ मिलाना होता है। अगर आप रंग बिरंगे चॉक बनाना चाहते हैं तो इसमें कलर भी मिला सकते है। अच्छे से मिक्स करने के बाद आपको इसे एक सांचे में ढालना होगा जो की छोटा चॉक के आकार का होगा। साँचा बनाने के लिए आप किसी लकड़ी स्टील या ग्लास का प्रयोग कर सकते है। ये केवल चॉक को एक आकार प्रदान करने के लिए होता हैं। मिश्रण को सांचे में डालने से पहले उसमे किसी तेल का लेप लगा कर रखे। क्युकि चॉक सूखने के बाद जब आप उसे निकालेंगे तो वह सांचे में चिपक जाता है। अब आप चॉक को सूखने के लिए धुप में रख सकते है।

चॉक की मार्केटिंग कैसे करे

चॉक की मार्केटिंग करने के लिए आप को अपने आस पास के स्कूल या कोचिंग संसथान से संपर्क करना पड़ेगा। आप उन्हें जा के डायरेक्ट सेल भी कर सकते है। या फिर आप को आस पास के स्टेशनरी की दुकान से संपर्क बना के अपने चॉक के बारे में बताना होगा। दूकानदार आप से चॉक को निर्धारित दाम पर खरीदेगा और उसे सेल करेगा। इस प्रकार से आप अपने चॉक बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- Home business ideas for village women in India

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *